हो जाएं सतर्क, दांतों की ठीक से सफाई न रखने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

हो जाएं सतर्क, दांतों की ठीक से सफाई न रखने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक है दांत की परेशानी जो काफी तकलीफदायक होती है। दांत में समस्या कई वजह से हो सकती हैं। उनमें से एक है मिलावटी भोजन करना या तरह-तरह चीजें खाना। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इससे दांत में कौन-कौन सी समस्या हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं-

पढ़ें- जीरा-गुड़ के सेवन से होते हैं ये 7 बड़े फायदे, जानिए

कैविटी

इसमें दांतों में कीड़े लग जाते हैं, जो धीरे-धीरे दांत को कमजोर कर देते हैं। ये बीमारियां विशेष तौर पर तब होती हैं, जब खाना दांतों पर चिपका रह जाता है। बहुत ज्यादा चॉकलेट, टॉफी को खाने वाले बच्चों में ये बीमारी ज्यादा पाई जाती है। इस बीमारी में दांत कमजोर हो जाते हैं और टूट कर गिर भी जाते हैं।

पायरिया

पायरिया शरीर में कैल्शियम की कमी होने, मसूड़ों की खराबी और दांत-मुंह की सफाई में कमी रखने से होता है। इस रोग में मसूडे पिलपिले और खराब हो जाते हैं और उनसे खून आता है। सांसों की बदबू की वजह भी पायरिया को ही माना जाता है। सांसों से बदबू आने लगती है। दांत ढीले हो जाते हैं या दांतों की स्थिति में परिवर्तन हो जाता है। खाना चबाने से दर्द महसूस होता है।

हाइपोडंटिया

दांतों की वह असामान्यता है जिसमें 6 या 6 से अधिक प्राथमिक दांत, स्थिर दांत या फिर दोनों प्रकार के ही दांत विकसित नहीं हो पाते हैं। यह एक अनुवांशिक रोग है।

हैलिटोसिस

हैलिटोसिस को आमतौर पर मुंह की दुर्गंध के रूप में जाना जाता है। मुंह से दुर्गंध आना सबसे शर्मनाक दांत की समस्याओं में से एक है। यह सामाजिक शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। हैलिटोसिस के कारण दंतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

डाइट में शामिल करें ये एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स, आप हमेशा सेहतमंद बने रहेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।